राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने BJP सरकार के 4.5 वर्ष पूरे होने पर की प्रेस वार्ता, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने प्रदेश सरकार को 4.5 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकार वार्ता में कहा 2022 के चुनाव में पहले से भी ज्यादा बहुमत मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए राज्य मंत्री गुलाबो देवी अमरोहा पहुंची, जहां …

अमरोहा, अमृत विचार। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने प्रदेश सरकार को 4.5 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकार वार्ता में कहा 2022 के चुनाव में पहले से भी ज्यादा बहुमत मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए राज्य मंत्री गुलाबो देवी अमरोहा पहुंची, जहां पर उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बताया। राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं, कैसे विकास किए हैं, इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से क्षेत्र की जनता लाभान्वित हुई है।

प्रदेश में न जाने कितने बेरोजगारों को नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनाज़ पेंशन योजना आदि कई मामलों में सरकार अव्वल दर्जे पर ही है और विश्वास है कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे , उन्होंने कहा कि जहां तक किसानों की बात है, किसान नाराज नहीं है, कुछ लोग जिनकी दुकान नहीं चल पा रही वह लोग नाराज हैं लेकिन उन से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

संबंधित समाचार