बदायूं: पुलिस की मौजूदगी में मारपीट, लाठी-डंडे भी चले, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दोरान कई लोग घायल हो गए जिसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदायूं जनपद उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर …

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दोरान कई लोग घायल हो गए जिसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बदायूं जनपद उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर पिपरी में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई साथ ही लाठी-डंडे भी चले। खास बात यह है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही  अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तब जाके मामला ठंडा पड़ा।

आपको बता दें क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर पिपरी निवासी प्रकाश चौधरी व कुमार पाल चौधरी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। व्वाद इतना बढ़ गया की दोनो पक्षों मारपीट शुरू हो गई। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। एक पक्ष से महेश, व मंजू जबकि दूसरे पक्ष से बच्चू सिंह घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उघैती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार