लखनऊ: युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, दी ये धमकी
लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इसके साथ ही महिला का कहना है कि आरोपी …
लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इसके साथ ही महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे 3 लाख रुपए वसूले हैं, दो लाख रुपए और मांग रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कृष्णानगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक सौरभ सिंह अक्सर उसके घर आता था। बीते फरवरी माह में उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर अक्सर वह उसके साथ जोर- जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला ने वीडियो वायरल करने से रोका तो उसने पांच लाख रुपए देने की मांग की। पीड़िता ने इसकी शिकायत सौरभ के पिता और भाई से की। इसपर उन दोनों ने भी रुपये दे देने को कहा।
परेशान होकर पीड़िता ने जेवर गिरवी रखकर तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद वह दो लाख रुपए और देने की मांग करने लगे। पैसे की व्यवस्था कहीं से न हो पाने पर परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जिसके बाद कृष्णानगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
