योगी सरकार का बड़ा फैसला…शादी समारोह में अब 100 लोग हो सकेंगे शामिल
लखनऊ। योगी सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए एक बड़ी छूट का ऐलान किया है। जिसमें अब शादी समारोह में 100 मेहमान शामिल हो सकेंगे। दरअसल अभी तक 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। उधर, सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में भी एक घंटे की छूट बढ़ाई है। अब सुबह …
लखनऊ। योगी सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए एक बड़ी छूट का ऐलान किया है। जिसमें अब शादी समारोह में 100 मेहमान शामिल हो सकेंगे। दरअसल अभी तक 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी।
उधर, सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में भी एक घंटे की छूट बढ़ाई है। अब सुबह 6 बजे से रात 11 तक की मिली छूट मिलेगी। रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश जारी किया है। अब किसी भी शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए। साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के अभिनव प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। इसी के चलते एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 193 हो गए हैं। साथ ही 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 9 हो गए हैं। प्रदेश के कई जनपदों में कोई कोविड एक्टिव केस नहीं हैं। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी की ओर से प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना जा रहा है।
