तालिबान ने जारी किया नया फरमान, काबुल के मेयर बोले- घर पर ही रहें महिला कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में नए तालिबानी मेयर हमदुल्लाह नाेमानी ने शहर की कामकाजी महिलाओं को कुछ समय तक घर पर ही रहने की सलाह दी है ताकि उनके स्थान पर पुरूषों को नौकरी दी जा सके। लेकिन महिलाओं को उन कार्यों को जारी रखने को कहा गया है जो सिर्फ महिलाएं ही कर सकती …

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में नए तालिबानी मेयर हमदुल्लाह नाेमानी ने शहर की कामकाजी महिलाओं को कुछ समय तक घर पर ही रहने की सलाह दी है ताकि उनके स्थान पर पुरूषों को नौकरी दी जा सके। लेकिन महिलाओं को उन कार्यों को जारी रखने को कहा गया है जो सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैंं।

समाचार समिति रिया नावोस्ती ने नाेमानी के हवाले से कहा “तालिबान महिलाओं को कुछ समय के लिए काम करने से रोकना जरुरी समझता है” और महिलाओं को सिर्फ उसी काम की अनुमति होगी जो पुरुष नहीं कर सकते।” तालिबानी मेयर के अनुसार शहर में निर्माण, इंजीनियरिंग और जिला प्रशासन में कुल कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 27 प्रतिशत है।

मेयर ने एक वीडियाे में कहा, “हमने उन महिलाओं को काम करने की अनुमति दी है जिनके काम पर पुरुषों को नहीं लगाया जा सकता है और जो काम पुरुषों का नहीं है। उदाहरण के तौर पर हम उन महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं जो शहर के महिला शौचालयों में काम करती हैं, जहां पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं है।” इस वीडियो को एएल अरबिया टीवी चैनल ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

इसके अलावा मेयर के अनुसार जिले में और केंद्रीय कार्यालय में महिला कर्मचारी हैं उनके स्थान पर पुरूषों को नहीं लगाया जा सकता। वे बिजली और निर्माण के क्षेत्र में काम करती हैं, लेकिन हमने महिलाओं को स्थिति सामान्य होने तक घर पर रहने के लिए कहा है और उस समय तक उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। तालिबान का यह नया आदेश काबुल में महिला मामलों के मंत्रालय में महिला स्टाफ सदस्यों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद आया है।

संबंधित समाचार