अमरोहा: दहेज उत्पीड़न में तीन के खिलाफ मुकदमा
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नगर के मोहल्ला लाल बाग निवासी जेबा की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व जनपद बुलंदशहर के कस्बा बुकरासी निवासी मुर्शीद के साथ हुई थी। …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
नगर के मोहल्ला लाल बाग निवासी जेबा की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व जनपद बुलंदशहर के कस्बा बुकरासी निवासी मुर्शीद के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए जेवा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जेवा ने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहा था।
5 सितंबर को ससुराल पक्ष ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर आप बीती सुनाई और पति मुर्शीद, सास भूरी एवं जेठ तनवीर के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति, सास एवं जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
