बरेली: 43 केंद्रों पर होगी 267 महाविद्यालयों की परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक वार्षिक व सम सेमेस्टर मुख्य परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध 267 महाविद्यालयों की परीक्षा 43 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बरेली में 44 महाविद्यालयों के सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बरेली कॉलेज को सबसे ज्यादा 16 महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक वार्षिक व सम सेमेस्टर मुख्य परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध 267 महाविद्यालयों की परीक्षा 43 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बरेली में 44 महाविद्यालयों के सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बरेली कॉलेज को सबसे ज्यादा 16 महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं।
बता दें कि विश्वविद्यालय की व्यावसायिक व सम सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं अक्टूबर के पहले सप्ताह में समाप्त होगी। इसके तहत एलएलबी, एमएड, बीकॉम ऑनर्स समेत कई पाठ्यक्रमों की परीक्षा होनी है। एक दिन पहले ही विवि ने प्रश्न पत्रों के प्रारूप जारी किए थे। परीक्षा डेढ़ घंटे की होंगी। परीक्षा का समय कम होने के चलते प्रश्नों की संख्या भी कम की गई है।
बरेली में परीक्षा केंद्र
बरेली में बरेली कॉलेज बरेली, गंगाशील महाविद्यालय नवाबगंज, सूरज भान इंस्टीट्यूट आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, राजेंद्र नगर, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी, राजेंद्र प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीरगंज, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय और खंडेलवाल कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पीलीभीत बायपास बनाए गए है।
