बरेली: रामपुर में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम होना है। लिहाजा सोमवार से 24 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है तो कई ट्रेनें निरस्त हैं। इसके अलवा कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। कुल मिलाकर करीब पांच दिन तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। 22 से 24 सितंबर तक मेन …

बरेली, अमृत विचार। रामपुर में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम होना है। लिहाजा सोमवार से 24 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है तो कई ट्रेनें निरस्त हैं। इसके अलवा कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। कुल मिलाकर करीब पांच दिन तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। 22 से 24 सितंबर तक मेन ब्लॉक के चलते काठगोदाम- देहरादून जाने वाली नैनी, काठगोदाम-दिल्ली संपर्कक्रांति के अलावा काशी, रानीखेत, नौचंदी समेत कुल सोलह ट्रेनें रद्द रहेंगी।

मेल-एक्सप्रेस और 20 से 24 सितंबर तक पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के रामनगर, काशीपुर और काठगोदाम से मुरादाबाद तक आने जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। ब्लाक के चलते रेल संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी, बाघ, कुंभ, अवध असम, दानापुर-आनंद विहार, सुहेलदेव, महामना समेत 18 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं डिब्रूगढ़ राजधानी एक घंटा, अवध आसाम को लालगढ़ से 4 घंटा और अमृतसर-सहरसा को पौने दो घंटे की देरी से अमृतसर से चलाया जाएगा।

22 से 24 सितंबर तक यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • अप-डाउन काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • अप-डाउन दिल्ली-काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • अप-डाउन नौचंदी एक्सप्रेस
  • अप-डाउन महामना एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा

  • नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 22 से 24 सितंबर तक
  • लागगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 21 से 23 तक
  • अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस 22 सितंबर को

22 सितंबर से 24 सितंबर तक किया मार्ग परिवर्तित

  • अप-डाउन हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, लालकुंआ-बरेली के रास्ते
  • डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद के रास्ते
  • हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, बरेली कैट-चन्दौसी-मुरादाबाद के रास्ते
  • दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, गाजियाबाद-कानपुर- लखनऊ के रास्ते
  • योगनगरी- प्रयाग एक्सप्रेस, मुरादाबाद-चन्दौसी-अलीगढ़ के रास्ते

संबंधित समाचार