बरेली: परिवार के विवाद में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ता निकालने को लेकर रविवार को हंगामा हुआ। झगड़े के बीच युवक का तमंचा लहराते वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस की मौजूदगी में समझौते का प्रयास चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घर …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ता निकालने को लेकर रविवार को हंगामा हुआ। झगड़े के बीच युवक का तमंचा लहराते वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस की मौजूदगी में समझौते का प्रयास चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक घर के पीछे एक खाली प्लॉट पड़ा है। जिसमें जाने के लिए रास्ता निकालने को लेकर एक ही परिवार को लोग आपस में भिड़ गए। एक ही रास्ते से आने-जाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जता दी। झगड़े में एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ में खड़े किसी व्यक्ति ने तमंचे के साथ युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला जब इज्जतनगर पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि देर रात तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक तमंचा लहराते नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
