बरेली: ट्रक से टकराई कार, तमंचे व नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बड़ा बाईपास के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा और दामाद घायल हो गए। कार की तलाशी लेने पर 90 हजार की नकदी, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का …

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बड़ा बाईपास के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा और दामाद घायल हो गए। कार की तलाशी लेने पर 90 हजार की नकदी, एक तमंचा, 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत में सुधार होने पर उनसे तमंचे व नकदी के बारे में पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी शाश्वत प्रताप सिंह के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। शाश्वत अपने देवरिया निवासी बहनोई के साथ कार से लखनऊ की तरफ जा रहा था। बड़ा बाईपास पर नेशनल ढाबे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने कार में फंसे घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उनकी कार थाने में ले आयी।

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को 90 हजार रुपये, एक तमंचा, दस जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद किए। पुलिस को कार से पांच मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने या फिर घटना को अंजाम देकर आने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि हालत ज्यादा गंभीर होने पर घायलों से पूछताछ नहीं की जा सकी। सुधार होने पर घायलों से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। होश आने पर घायलों से पूछताछ की जाएगी। – मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार