अमरोहा: बाबा साहेब का अपमान करने वालों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा,अमृत विचार। बाबा साहेब के बोर्ड पर कालिख पोत कर अपमानित करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी लापरवाही बरती गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे की चेतावनी देते हुए सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव दिनेश कुमार ने कहा। 15 …

अमरोहा/रहरा,अमृत विचार। बाबा साहेब के बोर्ड पर कालिख पोत कर अपमानित करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी लापरवाही बरती गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे की चेतावनी देते हुए सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव दिनेश कुमार ने कहा। 15 सितंबर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोरिया में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोत दी गई थी। जिसके कारण दलित समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया।

पुलिस द्वारा ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। उधर सोमवार को सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम पहुंचे और बाबा साहेब के बोर्ड को नमन किया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाबा साहेब को अपमानित करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। समाजवादी पार्टी एवं दलित समाज संविधान निर्माता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर प्रशासन द्वारा जल्द कोई कार्यवाही नहीं की गई तो बाबा साहेब के सम्मान में सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ एक बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं दलित समाज के लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार