प्रयागराज: आजाद पार्क में दिखेगी हरे पेड़ों में जानवरों की आकृतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जिले के राजकीय उद्यान शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क को और आकर्षक बनाने की तैयारी हुई है। यहां अब लतादार पौधों से जंगली जानवरों की आकर्षक आकृतियां तैयार की जाएंगी। आजाद पार्क के भीतर बने सर्किल में यह आकृतियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। वहीं, शेर, …

प्रयागराज। जिले के राजकीय उद्यान शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क को और आकर्षक बनाने की तैयारी हुई है। यहां अब लतादार पौधों से जंगली जानवरों की आकर्षक आकृतियां तैयार की जाएंगी। आजाद पार्क के भीतर बने सर्किल में यह आकृतियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है।

वहीं, शेर, बाघ, हाथी, घोड़ा, जिराफ सहित अनेक जानवरों की आकृतियां पौधों से तैयार की जाएगी। ये आकृतियां दिल्ली से मंगाई जाएंगी। हरे और हल्के लाल रंग में जानवरों की आकृतियां तैयार की जाएंगी।

राजकीय उद्यान के अधीक्षक उमेशचंद्र उत्तम ने बताया कि 50 से अधिक जानवरों की आकृतियां लगाई जाएंगी।

इस तरह तैयार होगी हरी आकृति

जानवरों के आकार की आकृति अलग-अलग स्थान पर निर्धारित दूरी में लगेगी। उसी में लतादार पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पौधों की डालियां इसी ढांचे में फैलती जाएंगी। जो टहनी आकृति से बाहर आएगी उसकी छंटाई की जाएगी।

संबंधित समाचार