हरदोई: सरकारी प्राथमिक विद्यालय में लगा AC, निजी स्कूलों को मात दे रहा सरकारी स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो’,  यह पंक्तियां जिले के मल्लावां ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह पर उक्त पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर ना बिना सिर्फ विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ की …

हरदोई। ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो’,  यह पंक्तियां जिले के मल्लावां ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह पर उक्त पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर ना बिना सिर्फ विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ की बल्कि सरकारी विद्यालय को निजी विद्यालयों से भी बेहतर सुविधाएं भी दे रहे हैं।

उन्होंने अपने प्राथमिक विद्यालय में एसी लगवा रखा है। ऐसा विद्यालय शायद ही प्रदेश में कहीं और हो। आधुनिक सुविधाएं व एसी वाला प्राथमिक स्कूल तेंदुआ बेसिक शिक्षा में नित नए आयाम को छूने वाला प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ जिले का पहला एसी वाला विद्यालय बना। विद्यालय में लाइट, पंखा, टीवी, खिड़कियों व दरवाजों पर पर्दे के साथ संपूर्ण विद्यालय में टायल्स लगवादी गई हैं।

विद्यालय को जाने के लिए संत राजिंदर मार्ग विद्यालय प्रांगण में माता सरस्वती सरदार पटेल, प्रभु श्री राम भगवान, श्री कृष्ण की मूर्तियां स्थापित है। बच्चों को लुभाने के लिए झूले भी लगे हैं।

मध्यान्ह भोजन योजना हेतु बच्चों को भोजन ग्रहण करने के लिए शेड पोषण वाटिका के साथ-साथ सुंदर फुलवारी भी लगी हुई है। प्रधानाध्यापक अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठ के लिए प्रसिद्ध हैं। शिक्षामित्र के लिए समय बाध्यता सभी सहायक अध्यापकों के लिए क्वालिटी एजुकेशन प्लेइंग एजुकेशन के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। उक्त विद्यालय में एक प्रधान अध्यापक, सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र व दो रसोईया कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक का मानना है कि एक किताब, एक कलम, एक बच्चा, एक शिक्षक, दुनिया बदल सकता है। सभी शिक्षकों का सपना सुंदर एवं स्वच्छ सर्वांगीण विकास वाला विद्यालय अपनी समय सारणी के अनुसार ही संचालित होता है। यह विद्यालय शायद प्रदेश का पहला ऐसा विद्यालय होगा जहां गांव देहात के बच्चे एसी में बैठकर सुकून से पढ़ाई करते हैं।

संबंधित समाचार