रायबरेली: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, पुलिस ने की कार्रवाई
रायबरेली। खेत की रखवाली करने गए किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को जानकारी दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के छोटा सरबहदा गांव की है। क्षेत्र के 55 साल के ग्राम निवासी छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल निवासी छोटा …
रायबरेली। खेत की रखवाली करने गए किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को जानकारी दे दी।
घटना कोतवाली क्षेत्र के छोटा सरबहदा गांव की है। क्षेत्र के 55 साल के ग्राम निवासी छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल निवासी छोटा सर्वदा बीती रात लगभग 3 बजे घर से लाठी लेकर जानवरों की रखवाली करने खेत पर गए थे। अशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनके सर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। परिवारी जन की तहरीर पर पंचायत नामा की कार्रवाई गई है।
