बाराबंकी: भारी बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सहायता के लिए भाकियू ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। बीती 15 सितंबर से हो रही लगातार बारिश से किसानों की फसलें कृषि योग्य भूमि पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बर्बाद हुई है। इस तरफ ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित करते हुए भाकियू ने मुख्यमंत्री …
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। बीती 15 सितंबर से हो रही लगातार बारिश से किसानों की फसलें कृषि योग्य भूमि पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बर्बाद हुई है। इस तरफ ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित करते हुए भाकियू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस आपदा को दैवीय आपदा घोषित किया जाए।
इसके साथ किसानों की फसल बीमा का लाभ बीमा कंपनियों से दिलाया जाने की मांग ज्ञापन में शामिल है। जनपद के लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाई करते हुए किसानों खरीफ की फसल की केसीसी माफ की जाए। किसानों को रबी फसल की तैयारी करने में राहत मिल सके, इसके सरकार संभव मदद के लिये आगे आए।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी आशू चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या रोहित द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राधेरमन, बंसीलाल, कुलदीप यादव, शरद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
