रायबरेली: एमएलसी ने कांग्रेस और सांसद पर किया शब्दवार, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मां गौरा पार्वती सिद्धपीठ सतांव में आगामी 22 से 30 सितंबर तक चलने वाली राम कथा स्थल की व्यवस्थाओं का एमलसी ने जायजा लिया। वहीं कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की अपरोक्ष रूप से निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल चुनाव के समय रायबरेली की याद आती है। 9 दिन तक चलने वाली …

रायबरेली। मां गौरा पार्वती सिद्धपीठ सतांव में आगामी 22 से 30 सितंबर तक चलने वाली राम कथा स्थल की व्यवस्थाओं का एमलसी ने जायजा लिया। वहीं कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की अपरोक्ष रूप से निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल चुनाव के समय रायबरेली की याद आती है।

9 दिन तक चलने वाली राम कथा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में साफ सफाई व श्रोताओं की बैठने आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनतापार्टी की प्रदेश सरकार की बीते चार साल में जनहित में किए गए सभी कार्यो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा विकास परक कार्यों के सहारे रायबरेली में किए जा रहे कार्यों को गिनाया।

उन्होंने किसानों,नौजवानों व महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए कार्यो पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर एमएलसी दिनेश सिंह ने जवाब दिया। आवारा जानवरों के मुद्दे पर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला व रायबरेली में जानवरों के 21 आश्रय स्थल बनवाने का भी जिक्र किया। वहीं कांग्रेस सांसद व विपक्षियों को जानवरों के मुद्दे पर उनके द्वारा सिर्फ सरकार को बदनाम करने के बजाए कुछ उपाय करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद जनता को इस तरह बेबस स्थिति में छोड़ना ही शायद कांग्रेस की नीति है। बीते सत्तर सालों में रायबरेली के साथ कांग्रेस ने सिर्फ छलावा किया है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के गढ़ से कांग्रेस का सफाया होना तय हो चुका है।

संबंधित समाचार