मुरादाबाद: पति के दूसरी औरत से संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो मारपीट कर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक के दूसरी औरत से संबंध हो गए तो वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। मौका पाकर जेठ व रिश्ते के देवर ने दुराचार का प्रयास किया। बाद में पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक के दूसरी औरत से संबंध हो गए तो वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। मौका पाकर जेठ व रिश्ते के देवर ने दुराचार का प्रयास किया। बाद में पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरान निवासी एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। महिला का कहना था कि करीब दो साल पहले उसका निकाह पाकबड़ा के मोहल्ला अंगूर वाली मस्जिद निवासी फैसल के साथ हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था लेकिन ससुराली खुश नहीं थे। ससुराली दो लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। इंकार करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार इस बीच पति मोहम्मद जरीफ के दूसरी औरत के साथ संबंध हो गए। जब उसने इसका विरोध किया तो पति प्रतिदिन उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि जेठ व रिश्ते के देवर ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत जब पति से की तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार