मुजज्फरनगर: 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजज्फरनगर। जिले में दो व्यक्तियों ने एक 17 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार (Rap) किया और घटना का वीडियो बना उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम और आशीष के रूप में हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया …

मुजज्फरनगर। जिले में दो व्यक्तियों ने एक 17 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार (Rap) किया और घटना का वीडियो बना उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम और आशीष के रूप में हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने सोमवार को बताया कि घटना भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी लड़की को फल देने का झांसा देकर एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। इस बीच, कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी बॉबी ने रविवार को महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश की थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़े- मेरठ: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को मुर्गा बनाकर चप्पलों से पीटने के मामले में हिंदू नेता पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार