लखनऊ: बंद घरों को निशाना बनाने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कई घरों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वसंत विहार कमता चिनहट निवासी वरूण …

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कई घरों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

वसंत विहार कमता चिनहट निवासी वरूण प्रकाश ने बीते दिनों चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह घर में ताला लगाकर अपने गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद से ही चिनहट पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांचों चोरों को थानाक्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने की एक चेन, सात जोड़ी बिछिया, सात जोड़ी पायल, दो टावर बाक्स, एक ई-रिक्शा के साथ ही कई अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लौलाई निवासी रोहित, शीबू, रविन्द्र गुप्ता के साथ ही ऐशबाग निवासी सागर एवं हासेमऊ गोमतीनगर निवासी पंकज गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार