लखनऊ: अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी चीनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आपूर्ति विभाग अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण करेगी। चीनी का वितरण त्रैमासिक आधार पर जुलाई, अगस्त एवं सितंबर के लिए अनुमन्य तीन किग्रा प्रति कार्डधारक को एक साथ सितंबर माह के नियमित वितरण के दूसरे चक्र में किया जाएगा। यह जानकारी …

लखनऊ। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आपूर्ति विभाग अन्त्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण करेगी। चीनी का वितरण त्रैमासिक आधार पर जुलाई, अगस्त एवं सितंबर के लिए अनुमन्य तीन किग्रा प्रति कार्डधारक को एक साथ सितंबर माह के नियमित वितरण के दूसरे चक्र में किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने दी।

उन्होंने बताया कि चीनी वितरण के लिए प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न की भांति 70 रुपये प्रति कुन्तल की दर से लाभांश देय होगा। जहां डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं है वहां चीनी वितरण के लिए खाद्यान्न की तरह 10 किमी तक अधिकतम 15 रुपये प्रति कुन्तल तथा 11 किमी. से ऊपर अधिकतम 18 रुपये प्रति कुन्तल परिवहन व्यय देय होगा। अपर आयुक्त ने बताया कि चीनी का वितरण नोडल अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं होगी। लाभा​र्थी अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी ले सकेगा।

संबंधित समाचार