मुरादाबाद: रामपुर के अधेड़ की बिलारी में तालाब में डूबकर मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अफगान निवासी 52 वर्षीय बृजलाल उर्फ विरजन सिंह मछली पकड़ने का काम करते थे। उनका बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना में राजाराम के साथ साझेदारी में तालाब था। इसमें बृजलाल की 40 प्रतिशत की तैयारी थी। बृजलाल के परिवार में पत्नी ओमवती के अलावा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अफगान निवासी 52 वर्षीय बृजलाल उर्फ विरजन सिंह मछली पकड़ने का काम करते थे। उनका बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना में राजाराम के साथ साझेदारी में तालाब था। इसमें बृजलाल की 40 प्रतिशत की तैयारी थी।
बृजलाल के परिवार में पत्नी ओमवती के अलावा दो बेटे बाबू और गोविंद तथा तीन बेटियां भागवती, प्रीति और रूपवती है। सोमवार को बृजलाल तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साझेदार राजाराम ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
रोते बिलखते परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। तब तक राजाराम ने ग्रामीणों की मदद से बृजलाल के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया था। मंगलवार को बिलारी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
