Narendra Giri Case: दो नेता और एक अफसर से पूछताछ करेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। इस मामले में आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया है, जो नरेंद्र गिरि के शिष्य रहे हैं। अपने सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि की जिक्र किया था। इस बीच आनंद गिरि ने एक समझौते की …

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। इस मामले में आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया है, जो नरेंद्र गिरि के शिष्य रहे हैं। अपने सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि की जिक्र किया था। इस बीच आनंद गिरि ने एक समझौते की बात की थी। इसी को लेकर पुलिस इनसे पूछताछ करेगी।

जानकारी के मुताबिक, 26 मई को नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि में एक समझौता हुआ था। दोनों में जो विवाद था, उसे दूर करने के लिए समझौता किया गया था। इस दौरान तीन लोग मौजूद थे, जिनमें सुशील मिश्रा, इंदु प्रकाश मिश्रा और ओपी पांडेय मौजूद थे।

इंदु प्रकाश मिश्रा समाजवादी पार्टी के नेता हैं और पूर्व में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। जबकि सुशील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। इनके अलावा मुरादाबाद में तैनात एडिशनल एसपी ओपी पांडेय भी मौजूद थे। जिनके सामने ये समझौता हुआ था। इस दौरान एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें आनंद गिरि अपने गुरु नरेंद्र गिरि के पैर छू रहे थे।

बता दें कि आनंद गिरि को हिरासत में लिए जाने से पहले ही उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनके गुरु के साथ जो विवाद था। उसे खत्म कर दिया गया है और हमारे बीच समझौता हो गया था।

दूसरी तरफ पुलिस ने सुसाइड नोट में नाम के आधार पर ही धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आनंद गिरि और अन्य दो पुजारियों को हिरासत में लिया है। वहीं, आनंद गिरि का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें फंसाया जा रहा है।

संबंधित समाचार