मेरठ: दम्पति की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्रदेश के मेरठ में एक दम्पति की छुरी से गला काटकर निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने आज बताया कि ब्रहम्पुरी क्षेत्र के सिटी गार्डन निवासी आबाद और उसकी पत्नी जुबेदा की मंगलवार तड़के करीब तीन बजे छुरी से गला काटकर हत्या कर दी। उनकी लड़की के जाग …

मेरठ। प्रदेश के मेरठ में एक दम्पति की छुरी से गला काटकर निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने आज बताया कि ब्रहम्पुरी क्षेत्र के सिटी गार्डन निवासी आबाद और उसकी पत्नी जुबेदा की मंगलवार तड़के करीब तीन बजे छुरी से गला काटकर हत्या कर दी। उनकी लड़की के जाग जाने पर आरोपी ने उसपर भी वार किया और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इलाके के रहने वालों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में शुरुआती जांच में पता चला कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले समीर नामक युवक से जुबेदा से अवैध संबंध थे और उसका अक्सर घर में आना जाना रहता था। बताया गया है कि शक होने पर आबाद ने समीर के घर आने पर रोक लगा दी थी। श्री भटनागर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये है। पुलिस हत्यारोपी समीर की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार