प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में 23 सितंबर को दी जाएगी भू-समाधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वर्गीय महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि 23 सितंबर को श्री बाघम्बरी मठ, प्रयागराज में दी जाएगी। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने दिया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की …

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वर्गीय महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि 23 सितंबर को श्री बाघम्बरी मठ, प्रयागराज में दी जाएगी। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने दिया।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी की ओर से जांच किए जाने की बात कही। साथ ही बताया था कि पंचक होने की वजह से मंगलवार को महंत नरेंद्र गिरी को समाधि नहीं दी जाएगी।

बुधवार को 5 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद मठ बाघम्बरी गद्दी में ही सनातन परम्परा के अनुसार महंत नरेंद्र गिरी को समाधि दी जाएगी।

इसी हिसाब से अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने बताया है कि महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि 23 सितंबर को श्री बाघम्बरी मठ, प्रयागराज में दी जाएगी।

संबंधित समाचार