मुरादाबाद: वृद्ध ने जताया बेटे-बहू से जान का खतरा, बोला संपति के लालच में कर सकते हैं हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति के लालच में बेटे और बहू दिव्यांग बुजुर्ग की जान के दुश्मन बन गए। कई बार वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। थकाहर कर वृद्ध ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा में रहने वाले रईस अली का कहना है कि वह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति के लालच में बेटे और बहू दिव्यांग बुजुर्ग की जान के दुश्मन बन गए। कई बार वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। थकाहर कर वृद्ध ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा में रहने वाले रईस अली का कहना है कि वह पैरों से चल नहीं सकता है। उसके साथ घर में बेटे और बहू भी साथ रहते हैं। रईस अली का आरोप है कि बेटे और बहू उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जिस कारण अक्सर मारपीट करते हैं।

कई बार रिश्तेदारों ने समझाया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले फिर उसके साथ मारपीट और घर से निकालने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह से उसे बचाया। वृद्ध ने एसएसपी से बेटे-बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार