बस में सवार होकर स्मैक खपाने आ रहे थे हल्द्वानी, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नशे की खेप खपाने आ रहे दो तस्करों को मंगलवार दोपहर लालकुआं पुलिस एसओजी और एडीटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। किच्छा की ओर से आ रही बस में सवार दोनों आरोपियों के पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नशे की खेप खपाने आ रहे दो तस्करों को मंगलवार दोपहर लालकुआं पुलिस एसओजी और एडीटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। किच्छा की ओर से आ रही बस में सवार दोनों आरोपियों के पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूनिस अली पुत्र हुसैन साह निवासी वार्ड नं.-19 मोहल्ला शाहगड़ थाना बहेड़ी जिला बरेली और रामप्रसाद पुत्र स्व. किशन लाल निवासी सुतईया थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा की तरफ से कुछ लोग भारी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहे हैं, जिस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ने एडीटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग के लिए भेजा। चेकिंग के दौरान प्राईवेट बस में सवार दो लोग उतरकर भागने लगे जिनका पीछा कर सुभाष नगर बैरियर से 150 मीटर आगे पकड़ा गया।
आरोपी यूनिस अली के पास से 46 ग्राम और रामप्रसाद के पास से 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त युनिस अली के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या -313/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व अभियुक्त रामप्रसाद के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या -314/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
1- सर्वेश पवांर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं
1. उनि मनोज कुमार
2. एसओजी एचसीपी दीपक अरोड़ा
3- एसओजी कानि त्रिलोक सिंह
4- एसओजी कानि कुन्दन कठायत
5. कानि प्रहलाद सिंह
6- कानि आईआरबी बीरु सिंह
7- कानि अनिल गिरी एसओजी
8- कानि अशोक रावत एसओजी
