बाराबंकी: धीरेन्द्र कुमार वर्मा देश के पहले राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय के गठन उपरान्त, देश के प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आगामी 25 सितम्बर को इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रथम राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ को-ऑपरेटर/जिला सहकारी बैंक लि. बाराबंकी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा भी हिस्सा लेंगे। …

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय के गठन उपरान्त, देश के प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आगामी 25 सितम्बर को इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रथम राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ को-ऑपरेटर/जिला सहकारी बैंक लि. बाराबंकी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा भी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि धीरेन्द्र कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिला सहकारी बैंक बाराबंकी के पांचवीं बार अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक आर्थिक रूप से समृद्ध व आधुनिक बैकिंग प्रणाली से युक्त होकर समाज में अविस्मरणीय योगदान कर रहा है।  साथ ही जनपद की विभिन्न सहकारी समितियां भी सहकारी आंदोलन में अपना सक्रिय योगदान कर रही हैं। कोरोना काल के संकट के समय इन्होंने इफ्को व जनपद के सहकारी समाजसेवियों के सहयोग से लगभग तीन महिने तक निरन्तर “सहकारी रसोई” चला कर जरूरत मन्दो/प्रवासी जनों/यात्रियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा कर जनसेवा की अप्रतिम मिसाल पेश की।

देश की विश्व प्रसिद्ध शीर्ष सहकारी संस्था इफ्को ने इन्हें उक्त राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु प्रतिनिधि नामित किया है। इस सम्मेलन में प्रदेश से चुनिंदा को-ऑपरेटर प्रतिभाग करेंगे। नई दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन का विषय “सहकार से समृद्धि” रखा गया है जिसमें अमित शाह के अलावा अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन के अध्यक्ष एरियल ग्वारको और देश के सहकारिता राज्यमंत्री बी एल वर्मा भी सम्मिलित होंगे। बी एल वर्मा का कहना है कि देश में सहकारिता नए आयाम स्थापित करने जा रही है, सम्मेलन में विचारमंथन से देश की सहकारिता और सशक्त होगी।

संबंधित समाचार