बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पर एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बीती रात बुलाकी अड्डा जनपद लखनऊ निवासी 45 वर्षीय युवक कालीचरण अपनी …
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पर एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि बीती रात बुलाकी अड्डा जनपद लखनऊ निवासी 45 वर्षीय युवक कालीचरण अपनी बहन सविता के यहां से लखनऊ घर वापस जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह थाना रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28सी पर भारत दूरसंचार निगम कार्यालय के सामने पहुंचा, तो तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक संदीप कुमार दुबे ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं, मृतक की बहन सविता की ओर से स्थानीय थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
