बरेली: स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
देवरनिया। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कूल जा रहे देवरनिया के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, टक्कर …
देवरनिया। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कूल जा रहे देवरनिया के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, टक्कर लगने से बेकाबू हुआ ट्रक भी खाई में पलट गया। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया।

12वीं में पढ़ता था अभिषेक
दरअसल, भोजीपुरा के देवरनिया के कनमन गांव का अभिषेक (17) शेरिया अल्पसंख्यक इंटर कालेज मे कक्षा 12 का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब साढे सात बजे रोडवेज से उतरने के बाद जब वह कालेज की तरफ को बढ़ा तो उसे बहेडी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड लग गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए भेजा गया मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था
परिजनों की माने तो अभिषेक चार भाई-बहनों मे सबसे छोटा था। वह पढ़ाई में भी काफी तेज था। मगर उसकी मौत ने सभी को सदमें में डाल दिया। अचानक अभिषेक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
