अमरोहा: गढ़ में फर्म संचालक और उसके चचेरे भाई पर दो युवकों ने चलाई गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। गढ़ कोतवाली क्षेत्र की महावीर कॉलोनी स्थित दक्ष फूड प्रोडक्ट्स के संचालक और उसके भाई पर दो युवकों ने गोली चला दी।जिसमें फार्म संचालक का भाई गोली लगने से घायल हो गया। जिसको गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नेकनामपुर …

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। गढ़ कोतवाली क्षेत्र की महावीर कॉलोनी स्थित दक्ष फूड प्रोडक्ट्स के संचालक और उसके भाई पर दो युवकों ने गोली चला दी।जिसमें फार्म संचालक का भाई गोली लगने से घायल हो गया। जिसको गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नेकनामपुर नानई निवासी प्रदीप गढ़ में एक दक्ष फूड प्रोडक्ट्स फर्म चलाता है।प्रदीप ने बताया कि वह रात्रि में फर्म के ऑफिस में अपनेेे चचेरे भाई खुशयाल के साथ बैठकर बातें कर रहा था,तभी गढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी दो युवक उसके ऑफिस में घुस गए और उसके साथ अभद्रता व गाली गलौज करने लगे।जब दोनों भाइयों ने उनका विरोध किया,तो उनमें से एक युवक ने पिस्टल से उन पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

जिसमें फर्म संचालक का चचेरा भाई खुशयाल गोली लगने से घायल हो गया।वही दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर फर्म में काम कर रहे अन्य लोगों को आता देख,दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।जिसके बाद फर्म संचालक ने अपने भाई को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वही पीड़ित फर्म संचालक प्रदीप ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के नामदर्ज तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों गढ़ नगर की राजीव कॉलोनी निवासी गोलू और दौताई निवासी सुलेमान उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार