मुरादाबाद में डेंगू के पांच नए केस मिले, 43 पहुंची मरीजों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू का डंक और गहरा हो गया है। मंगलवार को जिले में जांच के दौरान पांच मरीज डेंगू पाजिटिव मिले। जबकि एक में मलेरिया की भी पुष्टि हुई। मंगलवार को जो पांच डेंगू के मरीज मिले हैं उसमें अमरोहा जनपद के डियोधी गांव की 68 वर्षीया महिला, दौड़ी बजदपुर का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू का डंक और गहरा हो गया है। मंगलवार को जिले में जांच के दौरान पांच मरीज डेंगू पाजिटिव मिले। जबकि एक में मलेरिया की भी पुष्टि हुई।

मंगलवार को जो पांच डेंगू के मरीज मिले हैं उसमें अमरोहा जनपद के डियोधी गांव की 68 वर्षीया महिला, दौड़ी बजदपुर का 17 वर्षीय युवक और बिबादा कला कांठ रोड अमरोहा का रहने वाला 29 वर्षीय युवक शामिल है। जबकि बदायूं के मरीज में एक बबराला कला नगला की 18 वर्षीया युवती और किन्नौर बबराला के 39 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया का मरीज संभल का रहने वाला है।

इसे मिलाकर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 43 और मलेरिया के 41 रोगी हैं। विभिन्न अस्पताल में मंगलवार को 4435 मरीज पहुंचे इसमें 296 बुखार पीड़ित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ एमसी गर्ग का कहना है कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। इलाज में सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0591-2411224 पर जानकारी दे सकते हैं।

संबंधित समाचार