8 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो हिरासत में, सीएम ने दी पुलिस को बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम के कारबी आंगलांग जिले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गयी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत आठ करोड़ रुपये आंकी गयी है। इससे एक दिन पहले इलाके में 412 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी थी। अधिकारी ने बताया कि नगालैंड के एक …

गुवाहाटी। असम के कारबी आंगलांग जिले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गयी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत आठ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

इससे एक दिन पहले इलाके में 412 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी थी। अधिकारी ने बताया कि नगालैंड के एक दंपती बेसी माओ एवं कैहा माओ द्वारा इस नशीले पदार्थ की खेप मणिपुर से गुवाहाटी पहुंचाया जा रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक जॉन दास ने संवाददाताओं को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खटकाटी में अभियान चलाया और साबून के 80 डिब्बों में रखे गये मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। दास ने बताया कि दंपती को हिरासत में ले लिया गया है, जो एक शिशु के साथ यात्रा कर रहे थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट करके असम पुलिस को इस बरामदगी के लिए बधाई दी।

संबंधित समाचार