लखनऊ: कमांडो बनकर ट्रेनों में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कमांडों की वर्दी पहनकर शातिर ट्रेनों सफर करता था। यात्रियों पर विश्वास जमाने के बाद उनकी नगदी और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाता था। दर्जनों यात्रियों के साथ ऐसी ही घटनाएं करने वाले एक जालसाज को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झारखंड पुलिस में कमांडो पद का …

लखनऊ। कमांडों की वर्दी पहनकर शातिर ट्रेनों सफर करता था। यात्रियों पर विश्वास जमाने के बाद उनकी नगदी और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाता था। दर्जनों यात्रियों के साथ ऐसी ही घटनाएं करने वाले एक जालसाज को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झारखंड पुलिस में कमांडो पद का आईकार्ड और आर्मी की वर्दी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट ने बताया कि अभियुक्त आर्मी जवान की वर्दी पहनकर पूरे देश में ट्रेन में यात्राएं करता था।

यात्रा के दौरान वह यात्रियों को अपनी मीठी बातों और कूटरचित दस्तावेज दिखाकर उन्हें भरोसे में लेता और उनसे मित्रता कर लेता था। इसके बाद वह उनके घर भी आना जाना शुरू कर देता था। इसी दौरान मौका पाकर वह घर का कीमती सामान चोरी करता और मौके से फरार हो जाता था। बीते दिनों चिनहट निवासी एक पीड़ित ने चिनहट कोतवाली में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से झुमरी तलैया, कोडरमा, झारखंड निवासी गोपाल उर्फ सौरफ कुमार है। पुलिस ने उसके पास से कई कूटरचित आईडी, वर्दी के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी थानाक्षेत्र से ही की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार