यूपी: पीस पार्टी व राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बनाया ये प्लान
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने और जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बाहर करने के लिए पीस पार्टी व राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने हाथ मिलाया है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन व राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों …
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने और जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बाहर करने के लिए पीस पार्टी व राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने हाथ मिलाया है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन व राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हमारा गठबंधन नया इतिहास रचेगा और इसके परिणाम चौंकाने वाले होंगे। स्वतंत्रता के 74 वर्ष बाद भी मुसलमान धर्मनिरपेक्ष दलों की राजनीतिक गुलामी करते-करते कहीं का नहीं रहा और पिछड़ेपन की अंतिम सीमा तक पहुंच गया है, जिसका खुलासा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में हो चुका है।
इस गठबंधन का लक्ष्य मुसलमानों को राजनीतिक गुलामी से निजात दिलाने और उनके साथ ही अन्य वंचित व शोषित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दल एक साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। अन्य दल जो मुस्लिम मतों को सच में बिखरने से रोकना चाहते हैं हम उन्हें गठबंधन के लिए आमंत्रित करते हैं।
