बरेली: अब एक दिन में मिलेगी डेंगू की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए अब सप्ताहभर इंतजार नहीं करना होगा। एक दिन में ही एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट मिल जाएगी। जिला अस्पताल ने जैम पोर्टल से एलाइजा मशीन खरीद ली जिसे मंगलवार को पुलिस चौकी के ऊपर कंपोनेट रूम में इसे इंस्टॉल कर दिया गया। अब तक लखनऊ सैंपल भेजे …

बरेली, अमृत विचार। मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए अब सप्ताहभर इंतजार नहीं करना होगा। एक दिन में ही एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट मिल जाएगी। जिला अस्पताल ने जैम पोर्टल से एलाइजा मशीन खरीद ली जिसे मंगलवार को पुलिस चौकी के ऊपर कंपोनेट रूम में इसे इंस्टॉल कर दिया गया। अब तक लखनऊ सैंपल भेजे जाते थे जहां से रिपोर्ट मिलने में करीब तीन दिन का समय लगता था।
अधिकारियों के मुताबिक यहां डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए सुबह भेजे जाएंगे। उसकी रिपोर्ट उसी दिन शाम को मिल जाएगी। समय पर रिपोर्ट मिलने से मरीजों के इलाज में देरी भी नहीं होगी और डेंगू से लोग जल्द निजात पा सकेंगे।

2020 में खराब हो गई थी मशीन
वर्ष 2020 तक जिला अस्पताल में दो एलाइजा मशीन थीं। विगत वर्ष हजारों की संख्या में एलाइजा मशीन से जांच की गई थीं। लोड पड़ने पर दोनों मशीन खराब हो गईं। पिछले साल भी अधिकांश मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए लखनऊ भेजे गए। इस बीच खराब मशीनों को ठीक कराने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखे लेकिन मशीनें नहीं बनी। इससे लखनऊ से देर में रिपोर्ट मिलने से मरीजों के इलाज में देरी हो रही थी। इस पर डीएम नितीश कुमार के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने जैम पोर्टल से एलाइजा रीडर मशीन खरीदी।

जिले के डेंगू संदिग्ध मामलों की एलाइजा जांच की सुविधा अब जिला अस्पताल में शुरू हो गई है। अब एक दिन में ही मरीजों की रिपोर्ट मिल जाएगी जिससे समय पर इलाज शुरू हो सकेगा। -डा. सुबोध शर्मा, मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।

संबंधित समाचार