अमरोहा: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने किया नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन असली ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अमरोहा आगमन पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। इससे प्रशासन चौकन्ना हो गया और भाकियू असली के नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई और नेताओं को नजरबंद कर दिया। भारतीय किसान यूनियन असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार को …

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन असली ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अमरोहा आगमन पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। इससे प्रशासन चौकन्ना हो गया और भाकियू असली के नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई और नेताओं को नजरबंद कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार को बछरायूं पुलिस ने उनके आवास ग्राम कुआं खेड़ा में मंगलवार की रात ही नजरबंद कर दिया। किसानों का कहना है कि चार साल में गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया और आवारा पशुओं से किसान परेशान है। किसानों की समस्याओं को सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

जिसके विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन जैसे ही पुलिस को भनक लगी,तो पुलिस ने नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया। बुधवार की सुबह पुलिस भारतीय किसान यूनियन असली के मंडल अध्यक्ष चौधरी डूंगर सिंह के घर बालीपुर पहुंच गई और अन्य कार्यकर्ताओं को उनके साथ घर पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान कपिल प्रधान, दिनेश प्रधान , मेजर, राजेंद्र यादव कावेन्द्र सिंह, खचेडू प्रधान, सिमरन पहलवान ,सोनू गिल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार