मुरादाबाद: संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में लॉटरी सिस्टम से किया जा रहा एजेंसी का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद संभाग में एक अक्टूबर से शुरु हो रही धान खरीद के लिए बुधवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से एजेंसी चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में धान खरीद के जिन एजेंसियों ने टेंडर डाला है। उनका चयन लाटरी के माध्यम से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद संभाग में एक अक्टूबर से शुरु हो रही धान खरीद के लिए बुधवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से एजेंसी चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है।

संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में धान खरीद के जिन एजेंसियों ने टेंडर डाला है। उनका चयन लाटरी के माध्यम से करने के लिए अधिकारियों की उपस्थिति में पर्ची निकाली जा रही है। टेंडर डालने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों में से ही किसी एक से पर्ची निकलवाकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। क्रय एजेंसी का चयन फाइनल होने के बाद अन्य औपचारिकता पूरी कराई जाएगी।फिर इनके माध्यम से एक अक्टूबर से जिले और मंडल में धान की खरीद की होगी।

संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि एजेंसी चयन में पारदर्शिता के लिए लॉटरी सिस्टम को अपनाया गया है। चयनित एजेंसी अपने क्षेत्र में क्रय केंंद्रों पर धान खरीद करेंगे।

संबंधित समाचार