किसान नौजवान यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। किसान नौजवान यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार लाभ देने वाले विभागों को भी निजी हाथों में दे रहा है। बताते चले कि प्रदेश …

रायबरेली। किसान नौजवान यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार लाभ देने वाले विभागों को भी निजी हाथों में दे रहा है।

बताते चले कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने जनता से जुड़ने के लिए कई कार्यक्रम चला रखे हैं। इसी के चलते बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नौजवान किसान यात्रा लेकर जिले में पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नौजवानों को दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने साढ़े चार लाख रोजगार देने की बात स्वीकार की जब उन लोगों मे भी संविदा कर्मी,मनरेगा मजदूर शामिल हैं। जबकि प्रदेश और देश की सत्ता पर ये पिछले पांच सालों से काबिज है। वहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उन संस्थानों को भी निजी हाथों में दें रहा है जोकि लाभ कमा रहे हैं। इस सरकार में किसान,नौजवान,महिलाएं सभी की दुर्दशा है। इस मौके पर ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज