नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला: आनंद गिरि को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आनंद गिरि को कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि, …

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आनंद गिरि को कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गौरतलब है कि नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।

बता दें कि आनंद गिरि उस दौरान अपने आश्रम में था और उत्तराखंड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। बाद में यूपी पुलिस की एक टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर यूपी लाई थी।

आनंद का आश्रम भी हुआ सील

वहीं हरिद्वार स्थित आनंद गिरि का आश्रम सील कर दिया गया है। श्यामपुर स्थित इस आश्रम पर ये दूसरी बार कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि रुड़की विकास प्राधिकरण ने ये सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के चलते मई में भी आश्रम को सील कर दिया था। इसके बावजूद यहां पर निर्माण कार्य चलता रहा। अब एक बार फिर आश्रम को सील कर दिया गया है।

नरेंद्र गिरि को दी गई समाधि

वहीं बुधवार को ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघम्बरी मठ के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्री मठ बाघंबरी गद्दी में उनके गुरु के बगल में भू-समाधि दे दी गई।

संबंधित समाचार