सीतापुर: पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच शुरू
सीतापुर। पति की पिटाई से परेशान विवाहिता ने बुधवार को घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। हालांकि मायके वाले उसकी हत्या कर शव को कुंए में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस मामले में आरोपों को लेकर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि …
सीतापुर। पति की पिटाई से परेशान विवाहिता ने बुधवार को घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। हालांकि मायके वाले उसकी हत्या कर शव को कुंए में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस मामले में आरोपों को लेकर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महोली कोतवाली इलाके के उरदौली गांव निवासी मुन्नालाल वर्मा ने बताया कि उनकी 40 साल की पुत्री रिंकी वर्मा खेरवा गांव के दीपेन्द्र वर्मा उर्फ गुड्डू पुत्र जयपाल को ब्याही थी। रिंकी की करीब 13 साल की बेटी शिल्पी और 10 साल का बेटा मयंक है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में बीते करीब एक महीने से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े को लेकर गुड्डू ने रिंकी की पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध होकर रिंकी ने कुंए में छलांग लगा दी। रिंकी के कुंए में कूदते ही घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से परिवारीजन ने रिंकी को कुंए से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर रिंकी की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी वासुदेव यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
