रामपुर: काम से लौट रहे मजदूर को कार ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर एक कार सवार ने काम से लौट रहे मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे सूचना पर परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित धमोरा …

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर एक कार सवार ने काम से लौट रहे मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे सूचना पर परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित धमोरा एफसीआई पुल के नीचे मंगलवार की देर रात का है। क्षेत्र के ही अताईनगर गांव निवासी गुड्डू पुत्र सोहनलाल ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा ढोने का काम करता है। मंगलवार की देर रात गुड्डू अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में पटवाई क्षेत्र से भूसा भरकर धमोरा स्थित किसी फड़ पर रात्रि में डालने जा रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर पर लेवर के ही प्रेमपाल ,कृष्ण, शीशपाल और छोटेलाल पुत्र गजराम समेत चार लोग सवार थे।

मंगलवार की रात्रि चारों लोग ट्रॉली में भूसा भरके ला रहे थे।जिसके चलते जैसे ही ट्रैक्टर हाइवे स्थित एफसीआई पुल के नीचे पहुचा तो छोटेलाल पुत्र गजराम अपने घर जाने के लिये ट्रैक्टर से नीचे उतरा इतने में ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी थी।छोटेलाल घायल होकर रोड़ पर गिर गया। जब तक घायल के साथियों ने उठाया तब तक रात्रि का फायदा उठाते हुए कार चालक मौके फरार हो गया।

जिसके तुरंत बाद 35 बर्षीय छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हादसे की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जब परिजनों को घायल के मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।मौके पर मौजूद उसके साथियों ने घटना की जानकारी स्थानीय धमोरा पुलिस को दे दी।जिसके बाद सूचना पर पहुचे चौकी इंचार्ज सुरेंद्रपाल सिंह ने अपनी फोर्स की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

मेहनत मजदूरी करने भूसे की ट्रॉली पर गया था छोटेलाल
सड़क हादसे में मृतक छोटेलाल गांव के ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर भूसा ढोने का काम मजदूरी के तौर पर करता था।बीत दिन भी रोज की तरह मजदूरी करने भूसे की ट्रॉली पर गया था।जहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।छोटेलाल के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है।जिससे पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार