सीतापुर: जेवर खरीदने के नाम पर दुकानदार से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। जिले में जेवर खरीदने के नाम पर एक सर्राफा की दुकान पर लाखों की ठगी मामला सामने आया है। जिसमें ठगों की ओर से दुकानदार को बातों में बहलाकर करीब ढाई लाख का जेवर ठगों ने पार कर दिया। जेवर पार करने के बाद दोनों दुकान से गायब हो गए। इसके बाद दुकानदार ने …
सीतापुर। जिले में जेवर खरीदने के नाम पर एक सर्राफा की दुकान पर लाखों की ठगी मामला सामने आया है। जिसमें ठगों की ओर से दुकानदार को बातों में बहलाकर करीब ढाई लाख का जेवर ठगों ने पार कर दिया। जेवर पार करने के बाद दोनों दुकान से गायब हो गए। इसके बाद दुकानदार ने जेवर चेक किया तो उसे घटना की जानकारी हुई।
इसके बाद वारदात की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही पड़ोस में स्थित पुलिस पिकेट से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तालगांव कोतवाली इलाके के मेहंदी पुरवा निवासी अनंत राम रस्तोगी की उनके घर में ही सड़क किनारे सर्राफ की दुकान है। यहां बुधवार को उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो लोग जेवर खरीदने की बात करने लगे। उन लोगों ने दुकान स्वामी से पानी पीने के लिए मांगा तो दुकानदार ने पत्नी से पानी लाने को कहा।
इसपर उनकी पत्नी पानी लेने चली गई। तभी दोनों अज्ञात लोगों ने बड़ी सफाई से लगभग ढाई लाख का जेवर पार कर दिया और जेवर पसंद न आने की बात कहकर गायब हो गए। दुकान स्वामी ने अपना सामान चेक किया तब पता चला कि लगभग ढाई लाख से ऊपर का सामान दुकान से गायब है। जिसके बाद अनंत राम ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पिकेट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच पड़ताल की जा रही है।
