संभल: ओवैसी ने कहा, ममता-माया, अखिलेश-राहुल का कब तक बनाओगे मुकद्दर
संभल, अमृत विचार। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप कब तक ममता, माया, अखिलेश और राहुल का मुकद्दर बनाते रहेंगे। तुम जिन पार्टियों को अपना हमदर्द समझते हो, उनका वोट प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को गोद में बैठा है। वह सिरसी में आयोजित सभा …
संभल, अमृत विचार। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप कब तक ममता, माया, अखिलेश और राहुल का मुकद्दर बनाते रहेंगे। तुम जिन पार्टियों को अपना हमदर्द समझते हो, उनका वोट प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को गोद में बैठा है। वह सिरसी में आयोजित सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों, बड़ी संख्या के वोट वाली बिरादरी होकर भी आप अन्य पार्टियों का झंडा लहराते आए हैं। अब समय अपनी पहचान बनाने का है। अब घबराने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान में हर कमजोर का सहारा और जुल्म का शिकार हुई हर बहन का भाई मैं हूं। कहा कि मुसलमानों अब जाग जाओ। अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए आगे आओ।
मेरा साथ दो। हम भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे जरूर पर ताकतवर हो कर और मेरी वह ताकत आप में है। याद रखो जो लोग तुम्हारे रहनुमा बनने का दावा करते हैं, वे तुम्हारे लिए कुछ नहीं करेंगे। उन्हें मजबूती देकर खुद को कमजोर करना अब बंद करो। इस दौरान उन्होंने खुद को भाजपा ऐजेंट न होने का विश्वास भी दिलाया। खुद के घर पर हुए हमले के विषय में बोले कि जब खुदा का घर ही शहीद हो गया तो मेरी तो बिसात ही क्या है।
