बरेली: आयकर कार्यालय में लगा वैक्सीनेशन शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आयकर कार्यालय में बुधवार को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर की शुरुआत मुख्य आयकर आयुक्त जयंत डिडडी एवं प्रधान आयकर आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने किया। शिविर में कुल 60 लोगों ने टीका लगवाया। मुख्य आयकर आयुक्त …

बरेली, अमृत विचार। आयकर कार्यालय में बुधवार को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर की शुरुआत मुख्य आयकर आयुक्त जयंत डिडडी एवं प्रधान आयकर आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने किया। शिविर में कुल 60 लोगों ने टीका लगवाया।

मुख्य आयकर आयुक्त ने कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट सेवाएं देने पर अपर आयकर आयुक्त एसबी सिंह, आयकर अधिकारी लक्ष्मण सिंह और रवींद्र कुमार को सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र दिये।

रवींद्र कुमार ने कहा कोरोना काल में आयकर परिवार के सदस्यों को कोरोना से बचाने में सहयोग देने वालों में जिला अस्पताल के डा. अनुराग कुमार, डा. अशोक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। सुरेंद्र कुमार रमन, एमएम के अब्बास, प्रमोद रावत, मुकेश कुमार, डीएस नेगी, सुरेंद्र कुमार, अरूण कुमार, संजय, अतुल मिश्रा, राकेश कुमार, श्यामलाल, दीक्षा सिंह, राज कुमार, आशुतोष, रजनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार