बरेली: बुजुर्ग पिता को बेटे-बहू ने किया बेघर, आईजी ने दिया सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिन बच्चों को उंगली पकड़ कर पिता ने चलना सिखाया। उन्हें बोलना और काम करने का तरीका बताया। उन्हीं बच्चों ने बुजुर्ग पिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता काफी समय से बरेली में सड़क किनारे जिंदगी बिता रहे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात आईजी रमित शर्मा को …

बरेली, अमृत विचार। जिन बच्चों को उंगली पकड़ कर पिता ने चलना सिखाया। उन्हें बोलना और काम करने का तरीका बताया। उन्हीं बच्चों ने बुजुर्ग पिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता काफी समय से बरेली में सड़क किनारे जिंदगी बिता रहे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात आईजी रमित शर्मा को पता लगी तो उन्होंने अपने ऑफिस में तैनात दरोगा सिद्धांत शर्मा को बुजुर्ग की मदद के लिए भेज दिया। जिसके बाद उन्हें हॉर्टमैन स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया है। वृद्धाश्रम में उनकी हालत को सही किया गया। उसके बाद उन्होंने गीत गाया। उन्होंने बेटे के घर जाने से भी साफ इनकार कर दिया।

बरेली कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. राहुल अवस्थी हार्टमैन पुल के पास से गुजर रहे थे। उनकी नजर वहां लेटे एक बुजुर्ग पर पड़ी। बुजुर्ग के चेहरे की पीड़ा उन्हें उसके पास खींच ले गई। पास जाकर उन्होंने पूछा यहां कैसे बैठे हो बाबा। काफी पूछने के बाद बाबा ने उन्हें अपना नाम बलदेव प्रताप सक्सेना बताया और कहा कि उन्हें हाफिजगंज के रिठौरा का हर शख्स बल्दी के नाम से जानता है। वह कभी पकौड़ी बेचा करते थे।

कुछ दिन पहले उनके बेटे ने पीटकर उन्हें घर से निकाल दिया। तब से पुल के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। राहुल अवस्थी ने फेसबुक पर बुजुर्ग की व्यथा बयां कर दी। राहुल की इस पोस्ट पर आइजी रेंज रमित शर्मा की नजर पड़ी तो आइजी ने तत्काल ही दारोगा सिद्धांत शर्मा को बुजुर्ग की मदद के लिए भेजा दिया।

देर रात सिद्धांता शर्मा बुजुर्ग के पास पहुंचे, उन्हें बहुत मनाया लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं हुए। कहा कि बेटा पीटता है, जाकर करूंगा क्या। मैले-कुचैले कपड़े पहने बुजुर्ग के लिए सिद्धांत ने नए कपड़े मंगवाए। उसके बाद उनके दाढ़ी बाल बनवाए। फिर प्रेमनगर स्थित वृद्धाश्रम में उन्हें भेज दिया गया। जहां उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए गाना गाया और बोले नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का सदा न रहा है सदा न रहेगा जमाना किसी का। आईजी रमित शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे की पहचान की जा रही है। उनका पता लगने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट जल्द की जाएगी।

संबंधित समाचार