बरेली: बुधवार को गायब हुआ टीटीई का बेटा मथुरा में मिला, बोला, दादा-दादी से मिलने गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में तैनात टीटीई के गुम हुए 13 वर्ष के बेटे को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। पूछताछ में पता चला कि मथुरा में टीटीई का पैतृक घर है। वहां पर उनके माता पिता और भाई रहते है। इसलिए वहां अपने दादा दादी से मिलने चला गया …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में तैनात टीटीई के गुम हुए 13 वर्ष के बेटे को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। पूछताछ में पता चला कि मथुरा में टीटीई का पैतृक घर है। वहां पर उनके माता पिता और भाई रहते है। इसलिए वहां अपने दादा दादी से मिलने चला गया था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। कागजी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

बुधवार को गायब हुआ था नमन
दरअसल, बुधवार इज्जतनगर मंडल में टीटीई के पद पर तैनात शरद कुमार पहले मथुरा स्टेशन पर टीटीई थे। मई में उनका ट्रांसफर बरेली कर दिया गया। इसके बाद शरद ने अपने 13 वर्षीय बेटे नमन का केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराया था। मगर बुधवार को जब वह घर से स्कूल के निकाला तो वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। इसके बाद नमन के परिजनों ने इज्जतनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

स्कूल बंद होने से बच्चे ऊब गई गए थे
जब इस बारे में नमन के पिता का कहना है कि जब से वह बरेली आए है। तब से स्कूल बंद चल रहे है। बच्चों को भी केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही कराई जा रही है। इसलिए घर पर रहते-रहते बच्चे भी परेशान होने लगे है। उनके मन में क्या चल रहा है। इस बात को कोई समझ ही नहीं पाता। इसके बाद उन्होंने कहा कि नमन के दिमाग में भी क्या चल रहा था इसका भी उन्हें कोई अंदाजा नहीं। फिलहाल उन्हें खुशी है कि वह मिल गया।

 

संबंधित समाचार