अयोध्या: रामलीला में माता शबरी बनेंगी लोक गायिका मालिनी अवस्थी, कमेटी के अध्यक्ष ने दी जानकारी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इस साल रामलीला में जानी मानी लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी मां सबरी की भूमिका में नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक जी ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्री राम की महान भक्त माता सबरी की भूमिका मालिनी अवस्थी निभाएंगी। साथ ही अन्य बड़े फिल्मी कलाकार अपने …

अयोध्या। इस साल रामलीला में जानी मानी लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी मां सबरी की भूमिका में नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक जी ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्री राम की महान भक्त माता सबरी की भूमिका मालिनी अवस्थी निभाएंगी।

साथ ही अन्य बड़े फिल्मी कलाकार अपने एक्टिंग का हुनर अयोध्या की रामलीला के मंच पर निभाने जा रहे हैं। अयोध्या में रामलीला का 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात को 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण होगा। अध्यक्ष ने बताया कि यह रामलीला “मेरी मां फाउंडेशन” द्वारा आयोजित की जाती है।

अयोध्या की रामलीला में सांसद मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी स्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने स्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी, कैप्टन राज माथुर भरत, शहबाज खान रावण, असरानी नारद मुनि, रजा मुराद कुंभकरण, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी, राकेश बेदी बाली, अवतार  गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

संबंधित समाचार