पंजाब: विनी महाजन को हटाकर अनिरुद्ध तिवारी को दिया मुख्य सचिव का पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल विकास, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। …

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल विकास, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

1987 बैच की अधिकारी महाजन को पिछले साल अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और वह राज्य में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। महाजन को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता था, जिन्होंने पिछले हफ्ते कांग्रेस में सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े-

कोविड टीका प्रमाणपत्र में तारीख-स्थान गलत, उच्च न्यायालय ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार