पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने लगाया आरोप- टीएमसी सरकार पेट्रोल पर लगा रही है भारी कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, क्योंकि राज्य ईंधन को जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहते हैं। पुरी ने एक साक्षात्कार में बताया कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं क्योंकि टीएमसी सरकार भारी …

कोलकाता। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, क्योंकि राज्य ईंधन को जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहते हैं। पुरी ने एक साक्षात्कार में बताया कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं क्योंकि टीएमसी सरकार भारी कर लगा रही है।

उन्होंने कहा, ”अगर आपका सवाल है कि क्या आप चाहते हैं कि पेट्रोल की कीमतें कम हों, तो इसका जवाब हां है। अब, अगर आपका सवाल है कि पेट्रोल की कीमतें नीचे क्यों नहीं आ रही हैं, तो इसका जवाब है क्योंकि राज्य इसे जीएसटी के तहत लाना नहीं चाहते हैं।” उन्होंने कहा, ”केंद्र 32 रुपये प्रति लीटर (पेट्रोल पर कर के रूप में) लेता है। हमने 32 रुपये प्रति लीटर कर लिया, जब ईंधन की कीमत 19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, और हम अभी भी वही ले रहे हैं, जबकि कीमत बढ़कर 75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।”

पुरी ने कहा कि पेट्रोल पर लिए गए कर का उपयोग कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई में कीमतों में 3.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जिसके चलते पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो गया। उन्होंने आगे कहा, ”संयुक्त कराधान यहां (पश्चिम बंगाल) लगभग 40 प्रतिशत है।

बयान देना बहुत आसान है। अगर आपने (टीएमसी सरकार) 3.51 रुपये की बढ़ोतरी नहीं की होती, तो यह अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम होती।” पुरी बुधवार को भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के लिए कोलकाता में थे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब बिस्वास के बीच मुकाबला है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म