रायबरेली: राशन न देने पर दबंगों ने कोटेदार पर बोला हमला, आधा दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर में आवंटन से अधिक राशन देने से मना करने पर तीन युवकों ने पहले कोटेदार के घर में घुसकर कोटेदार, उसकी पत्नी व बच्चों की पिटाई की। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  पुलिस के पहुंचने पर तीनों युवक कोटेदार को जान से मार देने की धमकी …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर में आवंटन से अधिक राशन देने से मना करने पर तीन युवकों ने पहले कोटेदार के घर में घुसकर कोटेदार, उसकी पत्नी व बच्चों की पिटाई की। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  पुलिस के पहुंचने पर तीनों युवक कोटेदार को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।

अजीतपुर निवासी कोटेदार राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बुधवार को राशन की दुकान पर राशन बांट रहा था। इसी दौरान उसके गांव के विकास सिंह ठाकुर पुत्र इन्द्रकुमार सिंह, राकेश सिंह पुत्र वीरसिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात उसकी दुकान पर पहुंचे और निर्धारित मात्रा से 30-30 किलो अधिक राशन की माँग करने लगे।  जब उसने राशन देने से इंकार कर दिया तो तीनों लोग जातिसूचक गालियां देने लगे।

विरोध करने पर उसे व उसकी पत्नी बच्चों को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर तीनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रात में लगभग 8 बजे तीनों लोग एक बार फिर से लाठी डंडे व तमन्चे, सरिया और धारदार हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर उसकी पत्नी के साथ ही लक्ष्मी, रामपाल, संतोष, रामनरेश, बबलू आदि पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवायी की जा रही है।

संबंधित समाचार